फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिजली की दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ सीपीआई (एम) चलाएगी अभियान

Mon, 17 Jun 2024 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्सवादी) की बैठक लेनिन सेंटर अशोकनगर पर आयोजित की गई। जिसमें बिजली दरों की बढ़ोत्तरी पर रोष जताया गया। वहीं अभियान चलाकर बिजली दरों में कमी लाने की मांग किए जाने का निर्णय लिया गया। वहीं अन्य जन समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सचिव बृजलाल भारी ने कहा कि बिजली दरें बहुत अधिक हैं। सामान्य लोगों के लिए बिजली बहुत महंगी है। बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी किए जाने के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। 20 जून को इस संबंध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सदर उपजिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। चुनावों के बाद सरकार द्वारा बढ़ोत्तरी को स्वीकृति देना पूरी तरह से गलत है। दूध व दूध से बने पदार्थ के दाम बढ़े हैं। सडकों पर टोल टैक्स की दरें बढा कर जनता पर बोझ बढ़ाया है। डीजल पेट्रोल की कीमतें बढ़ी हैं। महंगाई से लोग परेशान हैं। रोजगार देने में सरकार नाकाम रही है। पेपर लीक पुलिस भर्ती की परीक्षा तुरंत आयोजित की जानी चाहिए। बैठक में जिला सचिव सालिगराम ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता वरिष्ठ नेता कर्मवीर सिंह ने की। बैठक में ज्ञान सिंह बघेल, ओमप्रकाश प्रतिहार, राजवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, भूप सिंह, राजकुमार कुशवाह, संतोष कुमार सिंह, गोर्वधन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें