फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तड़पकर मर गई तालाब के दलदल में फंसी गाय, वीडियो वायरल

Mon, 06 Jul 2026 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। पार्वतीपुरा गांव के तालाब के दलदल में शनिवार को एक गाय फंस गई। गाय का सिर्फ मुंह और पीठ दिखाई दे रही थी। छटपटा रही गाय को डंडे, रस्से आदि से निकालने का ग्रामीणों ने प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर 112 नंबर डायल कर पुलिस बुलाई। ग्रामीणों के मुताबिक मौके पर पीआरवी पहुंची, लेकिन वापस लौट गई। आखिरकार शनिवार देर शाम गाय ने दम तोड़ दिया। गाय को रेस्क्यू किए जाने का ग्रामीणों का वीडियो वायरल हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें