फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जीर्णोद्धार की आस में बदहाल पड़ीं होलीपुरा की गलियां, रास्ते में जलभराव

विज्ञापन
बाह: हेरीटेज विलेज होलीपुरा के बदहाल रास्ते एवं गलियां
विज्ञापन
बाह। भले ही होलीपुरा को हेरीटेज विलेज का दर्जा मिल गया है, लेकिन हवेलियाें तक पहुंचने का रास्ता बदहाल पड़ा है। हवेलियों को देखने के लिए आने वाले पर्यटक ऊबड़ खाबड़ रास्ते से होकर हवेलियों तक पहुंचते हैं। कई जगह गड्ढे हो गए हैं, जलभराव की समस्या भी बनी हुई है। बदहाल पड़े रास्ते पर लगे हेरीटेज विलेज के साइनेज ग्रामीणों का मुंह चिड़ा रहे हैं। गांव के श्मशान तक जाने को रास्ता कच्चा पड़ा है, कई जगह कटान हो गए हैं। होलीपुरा के ग्रामीण कई बार जिला और मंडल स्तरीय अधिकारियों के सामने बदहाल रास्ते के जीर्णोद्धार की मांग उठा चुके हैं। होलीपुरा के विकास को लेकर चिंतित संजय चतुर्वेदी ने कमिश्नर के सामने उखड़े रास्ते की समस्या उठाई है। हेरीटेज विलेज का दर्जा दिए जाने के बाद भी स्थानीय स्तर पर गली, रास्ते ठीक नहीं कराए जाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें