मैनपुरी। शुक्रवार की रात गोकशी की सूचना मिलने के बाद करहल गेट चौकी पुलिस सिंहपुर नहर के पास पहुंची, वहां जंगल में कई गोवंश बंधे मिले, वहां पर मौजूद चरवाहों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस उनके पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।
करहल गेट चौकी पुलिस को शुक्रवार की रात किसी के द्वारा सूचना मिली कि सिंहपुर के पास कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। इस सूचना पर चौकी इंचार्ज रवि कुमार पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे, वहां देखा कि करीब 20 गोवंश जंगल में अलग अलग जगह पर बंधे हुए थे। वहां मौजूद लोगों से पूछा तो वह कि वह लोग चरवाहा हैं और पशुओं को चराने के लिए अक्सर लेकर आते रहते हैं। नहर के पास वह लोग पशुओं को चराने के लिए ठहरे थे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में चरवाहों द्वारा गोवंश लाए जाने की बात सामने आई है। पूछताछ की जा रही है, जो भी सत्यता होगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।