फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेचने के लिए रेलवे के खंडहर भवन में छिपा रखी थीं मोटरसाइकिलें, मुखबिर ने अरमानों पर फेर दिया पानी

विज्ञापन
कासगंज में बाइक चोरों के बारे में प्रेसवार्ता कर जानकारी देते एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। शहर पुलिस और एटीटीएफ(चोरी निरोधक दस्ता) ने संयुक्त कार्रवाई कर 15 बाइकों सहित तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीन आरोपियों में से एक अलीगढ़ और एक संभल जिले का रहने वाला है। आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन

जिले में वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि शनिवार को थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन वाहन चोर अमांपुर रोड स्थित यूके गार्डन के पास खड़े हैं। सूचना पर थाना पुलिस और एटीटीएफ ने इन्हें दबोच लिया।
पकड़े गए वाहन चोर जिला संभल के थाना जुनावई के खेरिया रुद्र निवासी मोहन, जिला अलीगढ़ के दादों क्षेत्र के ग्राम मुंडा निवासी अमन कुमार और जनपद के गांव बड़वारी खुर्द निवासी राहुल हैं। इनके पास से पुलिस ने मौके से तीन मोटरसाइकिलें बरामद कीं। सख्ती से पूछताछ में तीनों ने बताया कि बेचने के लिए सिटी मोहल्ले के पास रेलवे के एक खंडहर भवन में 12 मोटरसाइकिलें छिपा रखी हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने इन्हें बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें