फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गोशाला में भूख से तड़प कर मर गए सैकड़ों गोवंश '

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण चौहान ने मजदूर संघ के पदाधिकारियों के साथ सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान नगर पालिका परिषद में व्याप्त अनियमितताओं की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका द्वारा नगर के ट्रांसपोर्ट नगर में संचालित गोशाला में 250 गोवंश भूख से तड़प कर मर चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि पालिकाध्यक्ष द्वारा गाय के चारे में भी कमीशन लिया जा रहा है। गोशाला में बिना टेंडर के ही टिनशेड आदि का निर्माण कराया गया है। नगर पालिका में 1089 गोवंश था। जबकि सीडीओ की जांच में 510 ही मौजूद मिला है। शेष गोवंश कहां गया इसकी जानकारी नगर पालिका के पास नहीं है। क्यों कि गोवंश की मौत हो गई और उसे वहीं दफना दिया गया। यदि खुदाई कराई जाए तो सच सामने आ जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पालिका में नलकूप आपरेटरों को लगाए जाने के नाम पर 70-70 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों से भी फंड आदि के नाम पर वसूली की जा रही है। नगर पालिका द्वारा जो 16 सुलभ शौचालय बनवाए गए हैं उनकी जांच कराई जाए।
विज्ञापन

शिकायत देने वालों में पंडित अनंत कुमार जैन, ऊषा त्रिपाठी, कृष्णा, रानी चौहान, अशोक कुमार, बहादुर सिंह यादव आदि लोग शामिल थे।
कुछ लोग अवैध रूप से दबाव बना रहे हैं। वे उन पर झूठे आरोप लगाकर अपने परिजनों को नौकरी मांग रहे हैं। जो संभव नहीं है।
मनोरमा देवी अध्यक्ष नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें