फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का बढ़ा खतरा: विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड जांच अनिवार्य, स्वास्थ्य विभाग की जानें गाइड लाइन

Sat, 24 Dec 2022 04:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

विदेश से आने वालों की कोविड जांच करानी होगी। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर भी होम आइसोलेशन में एक सप्ताह तक रहने की सलाह दी जाएगी।
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर अलर्ट मोड पर आ गया है। शासन के निर्देश पर विदेश से आने वालों की कोविड जांच की जाएगी। साथ ही संबधित लोग निगरानी में रहेंगे। जिले में कोविड जांच के लिए 16 आरआर टीमों का गठन कर दिया गया है। 

विज्ञापन


जिले में फिलाहल एक भी कोरोना का सक्रिय केस नहीं है। चीन के साथ जापान, अमेरिका, कोरिया और ब्राजील आदि देशों में कोरोना का नया वैरियंट सामने आया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने निगरानी व जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। विदेश से आने वालों की कोविड जांच करानी होगी। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही भी होम आइसोलेशन में एक सप्ताह तक रहने की सलाह दी जाएगी। इसके लिए सीएमओ ने सीएचसी व पीएचसी अधीक्षकों को निर्देश भी जारी किए हैं। 

 

जांच के लिए गाइड लाइन

1- सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग लक्षण मिलने पर आरटीपीसीआर जांच।
2- विदेश से आने वाले व्यक्ति को आठ दिन तक आइसोलेशन में रखा जाए।
 3- विदेश से आने के बाद संक्रमित मिले व्यक्ति के सेंपल की जीनोम  सीक्वेसिंग की जाएगी। 

घबराने की नहीं जरूरत, सावधानी बरतें

सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि लोगों को घबराने की जरुरत नहीं है। लेकिन सावधानी बरतने की जरुरत है। भीड़ में जाने से बचे, मॉस्क लगाए किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर चिकित्सक से परामर्श लें। जिले में सभी इंतजाम पूर्ण है। कोविड जांच के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें