जांच में मिल चुकी है गड़बड़ी
पिछले साल निजी लैब की कोरोना जांच में गड़बड़ी मिल चुकी है। अधिक मात्रा में सैंपल पॉजिटिव निकले। प्रशासन ने उन सैंपल की एसएन में जांच कराई तो रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। जिसके बाद प्रशासन को रोक लगानी पड़ी। जिसके बाद अब दोबारा निजी लैब में जांच शुरू होंगी। डीएम का कहना है कि जांच में गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला अस्पताल में नि:शुल्क जांच
जिला अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना जांच नि:शुल्क होगी। एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों से भी जांच का कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।
आरटीपीसीआर टेस्ट
हॉस्पिटल से लैब में सैंपल देने पर - 700 रुपये
किसी व्यक्ति द्वारा स्वयं लैब जाने पर - 700 रुपये
लैब द्वारा घर से सैंपल कलेक्शन करने पर - 900 रुपये
स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैंपल निजी लैब भेजने पर - 500 रुपये
एंटीजन टेस्ट- 250 रुपये प्रति सैंपल
ट्रूनाट टेस्ट- 1250 रुपये प्रति सैंपल (घर से सैंपल लेने पर 200 रुपये अतिरिक्त)
एचआर सीटी स्कैन
16 स्लाइस तक - 2000 रुपये
16 से 64 स्लाइस तक - 2250 रुपये
64 स्लाइस से अधिक - 2500 रुपये