फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Vaccination: दूसरे ड्राई रन के तत्काल बाद आएगी वैक्सीन, 'डरें नहीं, पूरी तरह सुरक्षित'

Fri, 08 Jan 2021 02:51 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock
विज्ञापन
कोरोना की वैक्सीन का दूसरा ड्राई रन 11 जनवरी को सभी 68 केंद्रों पर और 1020 लोगों पर होगा। इसके तत्काल बाद वैक्सीन आ जाएगी। लोग वैक्सीन लगवाने से डरें नहीं, यह पूरी तरह सुरक्षित है। यह कहना है मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी पांडेय का। उन्होंने बताया कि जिले में कोविशील्ड और कोवाक्सिन में से कोई एक वैक्सीन आ सकती है।
विज्ञापन



यह जरूरी नहीं है कि जो वैक्सीन आगरा में आए वही आसपास के जिलों में भी दी जाए। यह तय है कि जिस वैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी, दूसरी डोज भी उसी की लगेगी। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि अभी तक जितने लोगों में कोरोना की वैक्सीन की टेस्टिंग की गई है, किसी को कोई परेशानी नहीं हुई है।


कोरोना की वैक्सीन बहुत ही सुरक्षित है, इसे लगवाने में डरने की जरूरत नहीं है। पहले चरण में 18,901 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। दूसरे ड्राई रन में प्रत्येक केंद्र पर 15-15 लोगों को बुलाया जाएगा। 
विज्ञापन

कोरोना को मात दे चुके लोग भी लगवा सकेंगे वैक्सीन

कोरोना के टीकाकरण की तैयारी चल रही है। वैक्सीन जल्द आने वाली है। इसे लेकर सभी के मन में सवाल भी उठ रहे हैं, उन्हें वैक्सीन कब लगेगी और यह कितनी सुरक्षित है। सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने ऐसे ही सवालों के जवाब दिए हैं....

सवाल-1: वैक्सीन कब तक आएगी, आम लोगों को कब मिलेगी?
जवाब: अभी टीकाकरण का पूर्वाभ्यास चल रहा है। तारीख तय नहीं है, लेकिन जल्द ही आने वाली है। पहले दो चरण में कोरोना योद्धाओं को लगेगी, इसके बाद 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगेगी।

सवाल-2: जो लोग संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुके हैं, क्या वे भी वैक्सीन लगवा सकेंगे?
जवाब: हां, वे लोग भी टीकाकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा, वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित, कोई साइड इफेक्ट नहीं मिला है

सवाल-3: जो लोग संक्रमित हैं, क्या उन्हें टीका लगाया जाएगा?
जवाब: ऐसे लोगों को टीका संक्रमण से ठीक होने के 14 दिन बाद लगाया जा सकता है।

सवाल-4: वैक्सीन लगने के बाद क्या एहतियात बरतने होंगे ?
जवाब: कोई खास नहीं, आधा घंटा चिकित्सकोंकी निगरानी में रहना होगा। वैक्सीन लगने के बाद भी मास्क लगाने, दो गज की दूरी का एहतियात बरतना होगा।

सवाल-5: क्या वैक्सीन सुरक्षित है, इसके कोई साइड इफेक्ट तो नहीं है?
जवाब: यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। ट्रायल के दौरान कोई साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिले।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें