फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Virus: आगरा में अब 29 नए लोग मिले संक्रमित, 433 पहुंची संख्या

Thu, 30 Apr 2020 01:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

देश में अगरा 11वें स्थान पर है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना वायरस का प्रकोप थम नहीं रहा है। बुधवार को संक्रमितों की संख्या में फिर इजाफा हुआ। जांच रिपोर्ट में 29 नए संक्रमित पाए गए। अबतक 433 लोग संक्रमित हो चुके हैं। प्रशासन ने दावा किया है कि 74 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन


देश में अगरा 11वें स्थान पर है। जबकि पहले स्थान पर मुंबई, 10वें पर भोपाल और आगरा के बाद 12वें पर जोधपुर है। यह जानकारी जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने दी। उधर, अप्रैल में लगातार 29वें दिन आगरा में संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 11 लोगों की जान जा चुकी है। 

ताजनगरी में संक्रमण की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मार्च के 31 दिनों में संक्रमित मरीजों का जो आंकड़ा 12 था, वो 29 अप्रैल तक बढ़कर 433 हो गया। यानी 29 दिनों में 421 संक्रमित मिले। इस दौरान औसतन हर दिन 14 मरीज मिले हैं, जो चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी से सब्जीवाले तक फैला संक्रमण
जिले में कारोबारी से लेकर सब्जी वाले तक संक्रमण की जद में आ रहे हैं। मंगलवार को मिले कोरोना संक्रमितों में सदर क्षेत्र के नौलक्खा निवासी सब्जी विक्रेता चाचा-भतीजा भी शामिल हैं। इनसे पहले पांच सब्जी विक्रेता संक्रमित मिल चुके हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज का एक और वार्ड ब्वॉय भी पॉजिटिव मिला है। वो शाहगंज में जूता मंडी के पास का निवासी है। 

एसएन मेडिकल कॉलेज से यह छठा वार्ड ब्वॉय है, जो संक्रमित मिला है। इससे पहले दवा कारोबारी भी संक्रमित मिल चुके हैं। पुलिस महकमे में भी वायरस घुस चुका है। पुलिस लाइन मेस के दो रसोइया संक्रमित मिले हैं। इनके संपर्क में आने वालों को सैंपल लेकर
क्वारंटीन में रखा गया है। कलक्ट्रेट में एसीएम दफ्तर में तैनात एक होमगार्ड भी संक्रमित निकला है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें