फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Virus: फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज में खुलेगी लैब, तैयारियां तेज

Sat, 11 Apr 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने मेडिकल कॉलेज में कोविड टेस्टिंग लैब खोलने का निर्णय लिया है। शासन से आदेश मिलने के बद तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिलों में कलेक्शन सेंटर स्थापित किए जाएंगे। अभी जिला अस्पताल में नमूने लेने के बाद जांच के लिए स्वास्थ्यकर्मी उसे लखनऊ या सैफई ले जाते हैं। फिरोजाबाद में कोविड लैब स्थापित होने से जांच में और तेजी आएगी।
विज्ञापन


कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। मरीज के संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटीन किया जाता है और उनके सैंपल जांच के लिए भेजे जाते हैं। चूंकि हर जनपद में कोरोना के सैंपल अधिक मात्रा में लिए जाते हैं।

ऐसे में जांच रिपोर्ट में देरी हो जाती है। कभी-कभी तो दो से तीन दिन जांच रिपोर्ट आने में लग जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किसी प्रकार की देरी नहीं करना चाहता है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लैब तैयार कराई जा रही है। यह लैब मेडिकल कॉलेज में बनाई जाएगी। इसमें कोरोना मरीजों की जांच हो सकेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 की जांच के लिए प्रयोशाला बनवाई जाएगी। इसका कार्य शुरू करा दिया गया है। जल्द ही प्रयोगशाला बनकर तैयार हो जाएगी।

सामान्य मरीजों के लिए ओपीडी शुरू की
मेडिकल कॉलेज में सभी ओपीडी बंद होने से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा सेंटर के बराबर में बनी आयुष विंग में ओपीडी की शुरुआत करा दी है।

इसमें सामान्य बीमारी के मरीज देखे जा सकेंगे। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि एक ओपीडी शुरू करा दी है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें