आगरा। मंटोला पुलिस ने हत्या के प्रयास और अन्य आरोपों में कालिंदी विहार निवासी सत्यम गुप्ता उर्फ गोविंद को मेडिकल स्टोर से हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया। 14 दिन की रिमांड याचना की।। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक विक्रम ने पाया कि विवेचक दरोगा राहुल राणा और दरोगा प्रवीण कुमार ने हाईकोर्ट के नियमों का पालन न कर अवैध तरीके से गिरफ्तार किया है। उन्होंने रिमांड निरस्त कर आरोपी को रिहा कर विवेचक राहुल राणा के खिलाफ नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। आरोपी सत्यम गुप्ता और दो अज्ञात युवकों पर गाली गलौज, लाठी डंडों से मारपीट करने के साथ गला दबाकर जान से मारने के प्रयास मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। संवाद