आगरा। मंडल में आरपीएफ ने अभियान चलाकर अनधिकृत वेंडरों के विरुद्ध कार्रवाई की है। जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि अप्रैल से दिसंबर 2025 के मध्य आगरा मंडल में 2109 अनधिकृत वेंडरों पर कार्रवाई की गई। रेलवे अधिनियम के तहत 9,81,500 रुपये जुर्माना वसूला गया। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वह केवल अधिकृत वेंडरों से ही खरीदारी करें। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना आरपीएफ को दें। संवाद