फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निलंबित प्राचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश, तथ्यों को छिपाते हुए ग्रहण किया था पद

Sat, 05 Oct 2024 10:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

कोर्ट ने निलंबित प्राचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। ये तथ्यों को छिपाते हुए पद ग्रहण किया था। 
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने एक मामले में सुनवाई की। घटिया आजम खां स्थित विक्टोरिया इंटर कॉलेज के निलंबित प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद शर्मा पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। थानाध्यक्ष हरीपर्वत को विवेचना का आदेश दिया है।

विज्ञापन


गौरव कुमार ने सीजेएम की अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। आरोप लगाया कि 31 दिसंबर 2022 से विक्टोरिया इंटर कॉलेज में प्राचार्य के पद पर डॉ. जगदीश प्रसाद शर्मा नियुक्त थे। उन्होंने अज्ञात लोगों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज के आधार पर अपनी जीपीएफ खाता विक्टो-69 आवंटन करा लिया। उस खाते में 2.24 लाख रुपये जमा हैं। 

शासन के आदेश पर 2005 के बाद हुए नियुक्त शिक्षकों को नवीन पेंशन खाता आवंटन है। 2014 में वह निजामुद्दीन इंटर कॉलेज फरह में पर्यवेक्षक के पद पर तैनात थे। ललितपुर में भी तथ्यों को छिपाते हुए प्राचार्य का पद ग्रहण किया था। वहां मिड-डे-मील में घोटाला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें