फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल कोर्ट में वीसी से हुई सुनवाई

विज्ञापन
11एमएनपी-28-दीवानी गेट पर वाहनों की चेकिंग करती पुलिस - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। हाईकोर्ट के निर्देश पर दीवानी की स्पेशल कोर्ट में आवश्यक मुकदमों की सुनवाई सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई संबंधित न्यायालयों के माध्यम से की गई। स्पेशल कोर्ट में केवल वकीलों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई।
विज्ञापन

रविवार को जिला जज तेजप्रताप तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में हाईकोर्ट की गाइड लाइन के तहत रूपरेखा तैयार की गई। सोमवार को गाइड लाइन के अनुसार ही सभी प्रार्थना पत्र ईमेल के माध्यम से लिए गए। ईमेल के माध्यम से लिए गए प्रार्थना पत्रों की ही सुनवाई वीसी के माध्यम से स्पेशल कोर्ट में की गई। प्रार्थना पत्रों पर वकीलों ने अपना पूर्ण विवरण और मोबाइल नंबर दर्ज कराया। ईमेल के माध्यम से लिए गए प्रार्थना पत्रों की संबंधित न्यायालय के न्यायाधीशों ने आवंटित समय में ही सुनवाई की। स्पेशल कोर्ट में केवल संबंधित वकीलों को ही प्रवेश दिया गया। सुरक्षा के लिहाज से दीवानी के मुख्य द्वार पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। दीवानी पहुंचकर एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ सिटी अभय नरायन राय ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
परिचय पत्र से मिला प्रवेश
सोमवार को दीवानी परिसर में वकीलों, न्यायिक कर्मचारियों को परिचय पत्र के आधार पर ही प्रवेश दिया गया। दीवानी पहुंचे वादकारियों को पुलिस ने गेट से ही लौटा दिया। वकीलों को भी दीवानी परिसर में सामाजिक दूरी बनाने की सलाह दी गई। बिना परिचय पत्र के स्पेशल कोर्ट के आसपास किसी को जाने नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें