फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब बंदियों को मिलेगा पैनल लॉयर का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अदालतों में गरीब बंदियों की पैरवी अब पैनल लॉयर करेंगे। जेल के 47 गरीब बंदियों को पैनल लॉयर का लाभ मिलेगा। उनके आवेदनों को मंजूरी मिलने के बाद पैनल लॉयर संबंधित अदालतों में उनकी निशुल्क पैरवी करेंगे।
विज्ञापन

जेल में बंद 47 बंदियों ने अदालतों में पैरवी के लिए अपनी गरीबी के आधार पर वकील नहीं कर पाने से मुकदमे में पैरवी नहीं कर पाने के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आवेदन किया। आवेदन में कहा गया गरीबी के चलते वह मुकदमा लड़ने के लिए वकील नहीं कर सकते हैं। वकील नहीं कर पाने से उनके मुकदमों में सही तरीके से पैरवी नहीं हो पा रही है। मुकदमों में पैरवी नहीं हो पाने से उनको समय से न्याय मिल पाना संभव नहीं है। उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से मुकदमों में पैरवी के लिए वकील की सुविधा दिलाने की मांग की। विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उनके आवेदनों को मंजूर किया जाने केे बाद उनको पैनल लॉयर की सुविधा मिलेगी। पैनल लॉयर ही उनके मुकदमों की अदालत में पैरवी करेंगे। इसके लिए बंदियों को वकीलों को कोई फीस नहीं देनी होगी।
20 पैनल लॉयर करेंगे काम
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में 20 पैनल लॉयर काम कर रहे हैं। इनको ही गरीब बंदियों की पैरवी करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। गरीब बंदियों को पैरवी के लिए पैनल लॉयर को फीस नहीं देनी होगी। उनके मुकदमे के दौरान पैनल लॉयर ही अदालत में बंदियों की पैरवी करेंगे।
विज्ञापन

गरीब बंदियों को पैबऊ लॉयर का लाभ मिलने से उनको समय से न्याय मिल सकेगा। बंदियों को वकील की फीस भी नहीं देनी होगी। पैनल लॉयर द्वारा पैरवी करने से गरीब बंदियों की समस्या भी दूर होगी।
विज्ञापन

सौरभ यादव, पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें