फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवती को अगवा कर दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने नही दी जमानत

Mon, 20 Nov 2023 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जनपद न्यायाधीश सैय्यद माऊज बिन आसिम के न्यायालय ने युवती को अगवा कर दुष्कर्म के आरोपी को जमानत नहीं दी। कोर्ट ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी।पटियाली क्षेत्र की एक युवती को गांव के ही निवासी शिवकुमार, अजीत, सुभाष अगवा कर ले गए। युवती की मां ने युवती को अगवा कर ले जाते देखा तो पीछा भी किया, लेकिन आरोपी उसे बाइक पर लेकर चले गए। परिजन ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। युवती 4 सितंबर को आरोपियों के चंगुल से किसी तरह से बचकर निकल आई। उसने घर पहुंचकर परिजन को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज किए। किशोरी ने अपने साथ दुष्कर्म किए जाने की बात बताई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शिव कुमार ने अपनी जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें