फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दहेज हत्या की आरोपी सास को कोर्ट ने नहीं दी जमानत

Sat, 04 Mar 2023 09:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। प्रभारी सत्र न्यायाधीश गगन कुमार भारती के न्यायालय ने दहेज हत्या की आरोपी सास को जमानत नहीं दी। कोर्ट ने जमानत अर्जी को खारिज कर दिया।
विज्ञापन

मुस्करा कादर चौक बदायूं निवासी निफरासत खॉ ने अपनी अपनी पुत्री फरीन की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व शादाव निवासी ग्राम वौदर, सहावर के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की खातिर उसका उत्पीड़न करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने 27 अगस्त 2022 को फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी। पिता ने पति के अलावा सास फातिमा के अलावा सादमा, चांद मिया, मुशाहिद, भूरे, शाहिद को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। सास फातिमा ने अपनी जमानत के लिए अर्जी दी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें