फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हरी लकड़ी लदी दो ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने पकड़ा

Sat, 04 Mar 2023 09:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा थाना क्षेत्र की पुलिस ने हरी आम की लकड़ी लदी दो ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली मोटर अधिनियिम में जब्त करने की कार्रवाई की है। सिढ़पुरा इलाके में थाना प्रभारी देवेंद्र त्योगी को सिढ़पुरा की ओर दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों में आम की हरी लकड़ी आने की सूचना मिली। इस सूचना पर थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ अमांपुर-सिढ़पुरा मार्ग से दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली रोक ली। लकड़ी से संबंधित परमिशन मांगी, लेकिन कोई भी कागजात आरोपी नहीं दिखा सके। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में ले लीं। आरोपी छोटे सिंह निवासी नगला इंद्रजीत एवं अमित मिश्रा निवासी सुभाष नगर सिढ़पुरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली मोटर अधिनियम में जब्त करने की कार्रवाई की है जबकि टैक्टर ट्रॉली की लकड़ी के मामले में वन संरक्षण अधिनियम में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें