कासगंज के गंजडुंडवारा में एक दुकान में जेक लगाकर की गई चोरी
- फोटो : KASGANJ
गंजडुंडवारा। थाना क्षेत्र के कादरगंज रोड पर मौजूद गल्ला आढ़तियों की दो दुकानों के शटर को तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान चोरों ने दुकानों से गुल्लक में रखी चुरा ले गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
कादरगंज रोड पर मुकेश कुमार वार्ष्णेय और सुधीर कुमार की गल्ला आढ़त की दुकान है। बुधवार की रात चोरों ने उनकी दुकान के शटरों को तोड़ अंदर रखा 9 क्विंटल बाजरा और गुल्लक में रखा लगभग 10 हजार रुपये नकदी आदि चुरा ले गए। वहीं सुधीर कुमार ने बताया कि चोर उनकी दुकान से 5 बोरी सरसों और गुल्लक में रखा करीब 5 हजार रुपये की नकदी चुराने में सफल रहे। सुबह जब लोगों को चोरी की घटना की जानकारी हुई तो व्यापारी एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना की।
कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि चोरी की घटना की तहरीर मिल गई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। शीघ्र ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।