फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बैंक के शाखा प्रबंधक उपभोक्ता आयोग में तलब

Fri, 22 Dec 2023 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाने के बरनाहल के अटा हरैना की रहने वाली सुमनलता की शिकायत पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष शशिभूषण पांडेय ने बैंक ऑफ इंडिया बरनाहल के शाखा प्रबंधक को आयोग में तलब किया है। शिकायत की अगली सुनवाई पांच जनवरी को होगी। महिला ने खाते में जमा पांच लाख रुपये का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उपभोक्ता आयोग में की गई शिकायत में सुमनलता ने कहा है कि उसके पति उपेंद्र सिंह की दस दिसंबर 2019 को रेल दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। पति की मौत के बाद उसके ससुर कांता प्रसाद ने उसको घर से निकाल दिया। उसके बच्चे भी अपने पास ही रख लिए हैं। उसको बच्चों से नहीं मिलने दिया जाता है। वह मजदूरी करके अपना पेट पाल रही है। पति की मृत्यु के बाद उसके खाते में मुआवजे का पांच लाख रुपया रेलवे द्वारा भेजा गया है।

पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि बैंक के शाखा प्रबंधक उसके खाते में जमा धनराशि का भुगतान नहीं कर रहे हैं। उसको बैंक से लौटा दिया जाता है। बैंक के शाखा प्रबंधक उसके ससुर द्वारा किए गए ऐतराज के कारण उसके खाते में जमा पांच लाख रुपये का भुगतान नहीं कर रहे हैं। उसने खाते में जमा धनराशि का बैंक से भुगतान कराने की मंाग की है। आयोग के अध्यक्ष शशिभूषण पांडेय ने बैंक ऑफ इंडिया बरनाहल के शाखा प्रबंधक को आयोग में तलब करके शिकायत की अगली सुनवाई के लिए पांच जनवरी की तारीख तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें