प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा परिक्रमा मार्ग स्थित कुंज में संतों के साथ बैठक कर कुंभ मे?
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। हरिद्वार से पहले यमुनातट पर आयोजित होने वाली कुंभ मेला बैठक की तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को एक बार फिर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा वृंदावन पहुंचे। उन्होंने श्रीबांकेबिहारी जी के दर्शन के बाद परिक्रमा और मेला स्थल की जानकारी भी ली।
शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा सबसे पहले श्रीबांकेबिहारी जी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की। तदोपरांत पैदल ही परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण करते हुए बंशीवट स्थित धीर समीर कुंज पहुंचे। यहां संत समाज के साथ मुलाकात कर कुंभ मेला बैठक की व्यवस्थाओं पर उनकी राय जानी। साथ ही संतों को जल्द तैयारियां पूरी करने का भरोसा जताया।
इसके बाद मेला स्थल को परिक्रमा मार्ग से ही देखा। दर्शन दौरान गलियों से निकलते हुए उन्होंने टूटी सड़कों को जल्द पूरा कराने के निर्देश विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप को दिए। यहां बिजली के मीटरों की दुर्दशा पर भी नाराजगी जताई। अधिकारियों से कार्य प्रगति जानी एवं त्वरित गति से कार्य पूरा करने की हिदायत दी। इस मौके पर संत लाड़ली शरण महाराज, महंत सुंदरदास महाराज, महंत हरिशंकर दास नागा, महंत मदनमोहन दास महाराज के अलावा भाजपा से संजय शर्मा, पवन हिंडोल, रमाकांत शर्मा, यज्ञदत्त कौशिक, राजेश पंडित, उदयन शर्मा, शाशंक शर्मा, लव शर्मा, छैलबिहारी शर्मा, आदित्य शर्मा आदि मौजूद रहे।