फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा से पहले बोर्ड परीक्षार्थियों का कोर्स हो पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बोर्ड परीक्षार्थियों के पाठ्यक्रम को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को कड़े निर्देश जारी किये है। परीक्षा से पहले सभी विषयों का कोर्स पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। कोर्स पूरा न होने पर विषय अध्यापक के साथ ही प्रधानाचार्य की भी जिम्मेदारी तय की गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बुधवार को प्रधानाचार्यों को पत्र जारी करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के कारण इस साल कक्षाएं देर से शुरू हो सकी हैं। लेकिन अब परीक्षा का समय है। परीक्षा से पहले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के सभी परीक्षार्थियों का सभी विषय का कोर्स पूरा कराया जाए।
उन्होंने प्रधानाचार्यों को चेतावनी दी है कि यदि कोर्स अधूरा पाया जाता है तो संबंधित विषय अध्यापक के साथ ही प्रधानाचार्यों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाचार्यों की जिम्मेदारी है कि वह बोर्ड परीक्षार्थियों से उनके कोर्स की जानकारी हासिल करें और जिस विषय का कोर्स अधूरा है उस विषय के शिक्षक की जिम्मेदारी तय करते हुए कोर्स पूरा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें