फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली से हनीमून मनाकर लौटी नवविवाहिता, पति कोरोनावायरस से संक्रमित मिलने के बाद लिए नमूने

Fri, 13 Mar 2020 01:01 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कोरोनावायरसः जांच के लिए बनाई चिकित्सकों की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटली से हनीमून मनाकर लौटे कर्नाटक के बंगलुरू निवासी युवक में कोरोना मिलने के बाद अपने मायके आगरा आई उसकी पत्नी को घर में ही रहने की हिदायत दी गई है। उसे पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके सैंपल लिए गए। शाम को छुट्टी देते समय उससे कहा गया कि वह मास्क लगाकर रहे।
विज्ञापन


आगरा कैंट क्षेत्र में रहने वाले एक रेलवे कर्मचारी की पुत्री का विवाह एक माह पहले कर्नाटक में जॉब करने वाले युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए इटली गए थे। इटली से लौटने के बाद पति में कोरोनावायरस पाया गया था।

युवती के आगरा कैंट में पहुंचने पर बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की रेपिड रिस्पॉन्स टीम ने पहले उसे रेलवे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे अस्पताल की एसीएमओ डॉ. शोभा दयाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला को यहां आने पर ट्रेस किया है। महिला पूरी तरह स्वस्थ है। उसे जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसके नमूने लिए।

इसके बाद घर भेज दिया गया। आगरा में सात मरीज मिल चुके हैं। रेलवे अस्पताल में बना आइसोलेशन वार्ड कोरोनावायरस की आशंका पर एक युवती को इलाज के लिए लाए जाने पर रेलवे का चिकित्सा स्टाफ भी अलर्ट हो गया है। यहां आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है और एहतियात बरती जा रही है।

गौरतलब है कि आगरा में जूता कारोबारी के परिवार के साथ सात लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई थी। सभी का इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है। वहीं आगरा में होटल में आने वाले चीन, इटली सहित चार देश के पर्यटकों के लिए विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें