टूंडला में पत्नी ने पति पर मारपीट किए जाने और मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास करने आरोप लगाए हैं। मामला बढ़ता देख पति उसे पकड़कर थाने ले गया। महिला को मिट्टी के तेल से भीगा देख पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति को गिरफ्तार कर लिया।
मामला नगर की निजामी बस्ती का है। मानिक चंद्र सोमवार रात को पत्नी सपना को लेकर थाने पहुंचा। पुलिसकर्मियों को बताया कि पत्नी ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया है और आग लगाने की कह रही है। इतना सुनते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
आनन-फानन में महिला को पकड़कर उसके ऊपर पड़े मिट्टी के तेल को साफ कराया गया। इसके उपरांत उसकी शिकायत दर्ज की तथा तत्काल उसका मेडिकल कराया।