फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा को 500 मीटर तक घसीट ले गया ट्रक, दंपति की मौत, तीन लोग घायल

Tue, 28 Aug 2018 05:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा, रोड पर खड़ा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा में तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने ई-रिक्शा को रौंद दिया। इससे रिक्शा सवार दंपति की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने जिला अस्पताल के सामने शवों को रखकर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूर्व विधायक सहित अन्य लोग भी वहां आ गए। पुलिस और पूर्व विधायक ने समझा-बुझाकर हाईवे बैठे लोगों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
 
कोतवाली नगर क्षेत्र में जीटी रोड पर मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने लोगों का दिल दहला दिया। ट्रक सामने से आ रहे ई-रिक्शा को अपनी चपेट में लेकर करीब पांच सौ मीटर तक घसीटता चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पति-पत्नी की मौत

रोते बिलखते परिजन
हादसे में ई-रिक्शा सवार विक्रम सिंह उर्फ वपिन (32) और उसकी पत्नी ममता (30) निवासी पुरा मलावन की मौत हो गई। जबकि उसकी बहन आशा पत्नी धर्मजीत निवासी कासगंज, भांजी कुमकुम पुत्री मल्लू और रामजीलाल घायल हो गए। 

घायलों को राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हादसे में दंपति की मौत के बाद गांव से काफी सख्या में लोग एकत्रित होकर जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां आक्रोश में आकर लोगों ने शवों को जिला अस्पताल के सामने हाईवे पर रख जाम लगा दिया। 

जानकारी पाकर सीओ सिटी के साथ ही कोतवाली नगर, देहात, बागवाला और महिला थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इसी मौके पर पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और पूर्व विधायक ने आक्रोशित लोगों को समझाते हुए जाम खुलवाया। 

आक्रोश लोग मृतकों के परिवार को मुआवजे की मांग कर रहे थे। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें