फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ईंट लदे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आए दंपती, अस्पताल में कराया भर्ती

Thu, 18 Sep 2025 01:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बिछवांं क्षेत्र में बुधवार को नगला जीसुख के पास जीटी रोड पर मोपेड सवार दंपती ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कुरावली के गांव नगला जमुनिया निवासी बलवीर सिंह बंजारा बुधवार को पत्नी सुधा देवी के साथ मोपेड से बेवर जा रहे थे। नगला जीसुख किन्हावर मोड़ पर ईंट लाद कर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने मोपेड सवार दंपती को चपेट में ले लिया। दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें