फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर रखी छोटे भाई की लाश: फरीदाबाद से आ रही थे भाई-भाभी, मैनपुरी में हुआ दर्दनाक हादसा; उनकी भी हो गई मौत

Thu, 26 Nov 2026 12:42 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र में एनएच-34 पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार हरदोई निवासी अमित कुमार और उनकी पत्नी पिंकी की मौत हो गई। दोनों भाई की मौत की खबर मिलने के बाद फरीदाबाद से घर लौट रहे थे।
 
विज्ञापन
पति और पत्नी के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र में एनएच 34 पर बृहस्पतिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में हरदोई के रहने वाले दंपती की मौत हो गई। हादसे में जान गवाने वाला युवक अपने भाई की मौत की खबर मिलने के बाद पत्नी के साथ घर आ रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाए हैं। 
विज्ञापन


जनपद हरदोई थाना बेनीगंज क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी 32 वर्षीय अमित कुमार फरीदाबाद में प्राइवेट नौकरी कर रहे थे, 28 वर्षीय पत्नी पिंकी और दो बच्चों 13 वर्षीय बेटी आयशा और सात वर्षीय पुत्र के साथ फरीदाबाद में ही रह रहे थे। बुधवार को छोटे भाई नैमिष की मौत हो गई, भाई की मौत की खबर मिलने के बाद अमित देर रात अपनी पत्नी पिंकी के साथ बाइक से घर आने के लिए निकले थे।


बृहस्पतिवार सुबह करीब 4:30 बजे थाना कुरावली क्षेत्र में एनएच 34 अंडरपास के पास किसी वाहन ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में अमित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी ललित भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल पिंकी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आया गया। वहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजन को सूचना दी। कुछ देर बाद मृतकों के परिजन मोर्चरी पहुंच गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल
नैमिष का शव अभी घर में रखा हुआ है, उसका अंतिम संस्कार भी नहीं हो सका था। इस बीच बड़े भाई अमित और भाभी पिंकी सड़क हादसे में मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे में दंपती की मौत के बाद दो बच्चों आयशा और सात वर्षीय पुत्र अस्मित का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें