फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में 24 घंटे में दंपती का निधन, दुनिया को अलविदा कहते हुए कर गए ये महादान; चार जिंदगियां होंगी रोशन

Mon, 29 Apr 2024 07:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

दंपती का 24 घंटे में निधन हो गया। जिसके बाद इस परिवार ने मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए दोनों का नेत्र दान कराया। 
 
विज्ञापन
गंगलानी दंपती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदारी के लाजपत कुंज निवासी गंगलानी दंपती मानव सेवा के लिए अनूठी मिसाल पेश कर गए। 24 घंटे के अंतराल में दंपती का निधन होने पर परिजन ने दोनों का नेत्रदान कराया। इनके महादान से चार नेत्रहीनों की दुनिया रोशन होगी।
विज्ञापन


गंगलानी परिवार के बेटे जितेंद्र गंगलानी ने बताया कि मां मधु जी. गंगलानी (80) का निधन शनिवार की सुबह करीब 10 बजे हुआ। पिता और अन्य परिजन ने नेत्रदान कराकर अंतिम संस्कार कराया। मां के जाने के बाद पिता गंगाराम गंगलानी (82) का निधन तड़के करीब 4 बजे हो गया।

दामाद कपिल मेलवानी ने बताया कि दोनों ही पुण्य कार्य में आगे रहते थे। ऐसे में सत्यमेव जयते ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश जैन से संपर्क कर एसएन मेडिकल कॉलेज नेत्र बैंक को काॅर्निया दान कराई। नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. स्निग्धा सेन और नेत्र बैंक प्रभारी डॉ. शैफाली मजूमदार ने बताया कि एक-एक कॉर्निया चार नेत्रहीनों को जल्द लगाई जाएगी। ट्रस्ट के गौतम सेठ, हरीश वासवानी, नंदकिशोर गोयल ने इनके महादान की सराहना कर औरों से भी अभियान में जुड़ने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें