फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: दंपती की लाश पर बिलखती बेटियां, जवान बहू-बेटे की चिता सजाते बूढ़े पिता; दृश्य देख हर कोई रो पड़ा

Sun, 12 Jul 2026 10:36 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में दर्दनाक हादसे में दंपती की माैत हो गई। दंपती के शव घर पहुंचे तो चीखपुकार मच गई। बूढ़े पिता को जवान बेटे-बहू की चिता तैयार करते देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। 
विज्ञापन
दंपती का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बूढ़े पिता ने जवान बेटे-बहू के अंतिम संस्कार के लिए एक ही चिता तैयार की। दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। माता-पिता को एक साथ खोने वाली बेटियां बेसुध हो गईं। दंपती की मौत के बाद दुख के कारण नगला छीतर के घरों में चूल्हे नहीं जले। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रक चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


हरीपर्वत के आईएसबीटी फ्लाईओवर कट पर शुक्रवार शाम कंटेनर ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी थी। दोनों बाइक समेत ट्रक में फंसकर 40 मीटर तक घिसटते गए थे। हादसे में बाइक सवार सिकंदरा के नगला छीतर गांव निवासी अजय सिकरवार (41) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बाइक पर पीछे बैठी उनकी पत्नी पूजा देवी (38) को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उन्होंने भी दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया और परिजन के सुपुर्द कर दिया। दोपहर में दोनों के शव को लेकर परिजन गांव पहुंचे। 
 

अजय के बूढ़े पिता केदार सिंह दोनों के शव देख बुरी तरह बिलखने लगे। उनकी 15 वर्षीय बेटी साक्षी और 12 वर्षीय बेटी राधिका माता-पिता के शव देख बेसुध हो गईं। गांव के बाहर यमुना किनारा पर अंतिम संस्कार किया गया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि हादसे के बाद कंटेनर के चालक प्रदीप कुमार निवासी नगला परमसुख, कागारौल को गिरफ्तार किया गया था। परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 
विज्ञापन

यातायात पुलिस आईएसबीटी कट को घोषित करेगी ब्लैक स्पॉट
यातायात पुलिस आईएसबीटी कट को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित करेगी। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि टीम से कट का निरीक्षण करवाया गया है। कट से बस अड्डे जाने वाली रोडवेज बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग देखे जाएंगे। कट पर संकेतक लगाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें-आगरा हादसा: चाैथे दिन भी जारी रहा रेस्क्यू ऑपरेशन, गंगा देवी का नहीं लगा पता; नाले से लेकर यमुना तक तलाश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें