फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शादी समारोह से लौट रहे दंपती को पीटा

Fri, 08 Dec 2023 04:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह से लौट रहे दंपती को पीटा
विज्ञापन

- गांव महूटी में हुई घटना, चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। थाना क्षेत्र के गांव महूटी निवासी एक दंपती कुछ दिन पूर्व एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर आ रहे थे। तभी नामजद लोगों ने रास्ते में रोक कर गाली गलौज की। लाठी-डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव महूटी निवासी परमवीर सिंह 28 नवंबर को पत्नी के साथ कस्बा स्थित एक मैरिज होम में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। देर शाम दंपती घर वापस लौट रहे थे। तभी गांव पहुंचने पर गांव निवासी अखिलेश, मोहित, लोकेश और नीलम देवी ने रोक दिया। कहा कि इधर से होकर नहीं निकलोगे। जब इसकी वजह पूछी तो नामजद ने गाली-गलौज करते हुए दंपती को पीटना शुरू कर दिया। पिटाई में परमवीर का हाथ टूट गया। पत्नी को भी काफी चोट आई। चीख पुकार सुन आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिन्हें देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना के बाद बृहस्पतिवार को पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें