फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दरवाजे पर शराब पीने से रोका तो दंपती पर हमला

Tue, 24 Mar 2026 01:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना सदर के शहीद नगर में रहने वाली रानी बेगम ने क्षेत्रीय युवकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया है कि 17 मार्च की शाम 5 बजे कासिम, तसलीम और साबिर उनके घर के दरवाजे पर शराब पी रहे थे। मना करने पर गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान आरोपियों के पिता हसीफ व उनकी पत्नी भी आ गए और बच्चों को उकसाकर उन पर हमला करा दिया। बचाने आए पति शाहिद को लोहे की रॉड से सिर पर वार कर बेहोश कर दिया। लोगों के जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आरोप लगाया कि पुलिस चौकी पर न मेडिकल हुआ न प्राथमिकी लिखी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें