गांव उम्मेदपुर में मंगलवार की सुबह एक दंपती ने किसी कारण के चलते जहर खा लिया। जानकारी होने के बाद घर में हडकंप मच गया। आनन फानन में दोनों को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
थाना क्षेत्र के गांव उम्मेदपुर निवाीस पूजा देवी और पति सुनील कुमार मंगलवार की सुबह घर पर थे। किसी कारण के चलते पति पति ने घर में रखा हुआ कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ी तब परिजनों को जानकारी हुई। दंपती ने जहर खाया जब इस बात का पता चला तो परिजन आनन फानन में दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दंपती ने खुदकुशी करने की कोशिश क्यों कि इसको लेकर परिजन अभी कोई जवाब नहीं दे सके। परिजन दोनों के स्वस्थ होने का इंतजार कर रहे हैं।