कफ सीरप, नींद की गालियों का धंधा
नारकोटिक्स प्रतिबंधित कफ सीरप, नींद व दर्द की गोलियां, एंटीबायोटिक इंजेक्शन के अलावा अन्य दवाइयों का धंधा फुव्वारा स्थित मुबारक महल मार्के ट से चल रहा है। मुबारक महल मार्केट में सैंपल की दवाइयों, बिना बिल की दवाइयां आधी कीमत पर बिकती हैं। जिला कैमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष आशु शर्मा का आरोप है कि पूरा खेल ड्रग विभाग और पुलिस की मिलीभगत से चलता है। दवा बाजार के बीच कोतवाली थाना है। पुलिस के पास खूफिया टीम हैं, फिर भी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाती।
इन राज्यों में पकड़ी गई दवाइयां
आगरा से नशीली व नकली दवाइयां पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, गोवा, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, हैदराबाद, असम, नागालैंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात तक पकड़ी गई दवाओं का फुव्वारा कनेक्शन रहा है। कमला नगर थाना क्षेत्र में अरोड़ा बंधुओं को आगरा का पहला दवा माफिया घोषित किया जा चुका है।