फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में तकनीकि समस्या के चलते रुकी विद्यालय आवंटन की काउंसिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के तहत जिले में आने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को दूसरे दिन भी निराशा हाथ लगी। काउंसिलिंग के दौरान आई तकनीकी समस्या को देखते हुए काउंसिलिंग स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन

अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के तहत जिले में आने वाले शिक्षक- शिक्षिकाओं को विद्यालय आवंटने के लिए 11 और 12 फरवरी को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भोगांव पर काउंसिलिंग बुलाई गई थी। बृहस्पतिवार को नेट की दिक्कत रही तो शुक्रवार को काउंसिलिंग के दौरान तकनीकि समस्या आ गई।
दोपहर तक मात्र छह दिव्यांग और 17 अन्य शिक्षिकाओं को विद्यालय आवंटित किए जा सके। तकनीकी दिक्कत आने के बाद प्राचार्य नरेंद्र पाल सिंह और बीएसए विजय प्रताप सिंह ने उच्चाधिकारियों से बात की। जब कोई ठोस जवाब नहीं मिला तो काउंसिलिंग स्थिगित कर दी गई। शिक्षक- शिक्षिकाएं निराश ही लौट गए। बीएसए ने बताया कि काउंसिलिंग अब कब होगी इसकी जानकारी फोन से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें