फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 200 से अधिक शिक्षकों की हुई काउंसलिंग

Fri, 05 Jan 2024 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। 12460 शिक्षक भर्ती के तहत जिले को मिले नए शिक्षकों की काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई। 200 से अधिक शिक्षकों की काउंसलिंग हो चुकी है। काउंसलिंग के चलते देर रात तक बीएसए कार्यालय खुला रहा। शिक्षकों का आंकडा 300 तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।वर्ष 2017 में निकाली गई 12460 शिक्षक भर्ती के तहत पिछले दिनों 83 शिक्षकों की काउंसलिंग की गई। जिसमें से 59 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दे दिए गए। 22 शिक्षकों के एक से अधिक जनपद का मामला होने से उनको नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए। जबकि दो शिक्षकों के अभिलेख सही न पाए जाने पर अभ्यर्थन निरस्त कर दिया गया। शासन से इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अन्य शिक्षकों की सूची जारी करने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया को शुक्रवार को शुरू किया गया। काउंसलिंग के चलते कार्यालय पर अभ्यर्थियों का जमावड़ा हो गया। कार्यालय पर अभिलेख चेक करने के लिए काउंटर की व्यवस्था की गई। बीएसए के अलावा राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्राचार्य प्रियंका एवं खंड शिक्षाधिकारियों की मौजूदगी में काउंसलिंग शुरू हुई। बीएसए राजीव यादव ने बताया कि 200 से अधिक शिक्षकों की काउंसलिंग हो चुकी है। देर रात तक कार्यालय खुला रहेगा। जो अभ्यर्थी निर्धारित समय पर उपस्थित हो गए हैं उन सभी की काउंसलिंग की जाएगी। 300 तक आंकड़ा पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें