फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जंक्शन के प्लेटफार्मों का किया जाएगा पुनर्निर्माण

Fri, 05 Jan 2024 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशन को विकसित करने का कार्य जारी है। कासगंज जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 2 और 3 को पूर्ण रूप से विकसित किया जाएगा। दोनों प्लेटफार्मों का नवनिर्माण होगा। रेलवे करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से नए प्लेटफार्म बनाएगा।कासगंज जंक्शन इज्जतनगर रेल मंडल का काफी महत्वपूर्ण स्टेशन है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत जंक्शन पर 35 करोड़ रुपये की लागत से विकास किया जाना है। पुराने प्लेटफार्मों की दशा सुधारने के लिए प्लेटफार्मों का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। प्लेटफार्म पर पुराने निर्माण को तोड़ने का सिलसिला शुरू किया गया है। नई कार्य योजना के मुताबिक प्लेटफार्मों को सुंदरता के साथ बनाया जाएगा। अच्छी गुणवत्ता के टायल, पत्थर लगेंगे। इसके अलावा प्लेटफार्म के शेड भी बदले जाएंगे और शेड का विस्तार भी होगा। प्लेटफार्म के शौचालयों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। इसके अलावा नए वाटर हाईडेंट भी बनाए जाएंगे और प्लेटफार्म से जुड़ी अन्य समस्याएं दूर की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें