डा. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस के इंस्टीट्यूट आफ बेसिक साइंस में बीएड काउंसलिंग आज से शुरू होगी। यह 28 जून तक चलेगी। प्रदेश में करीब 3.50 लाख सीट हैं।
अभ्यर्थियों को लखनऊ विश्वविद्यालय वित्ताधिकारी के नाम से 500 और पांच हजार रुपये के ड्राफ्ट लाने होंगे। काउंसलिंग संबंधित सभी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर है। फाइल जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को टोकन मिलेगा।
शैक्षणिक दस्तावेजों का मैनुअल सत्यापन के बाद आनलाइन सत्यापन होगा। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आपके फोन नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा। इस ओटीपी से कालेज चयन किया जा सकेगा। प्रभारी डा. संजीव शर्मा, डा. संजय चौधरी और डा. मनुकांत शास्त्री को बनाया गया है।