पिनाहट। नगर पंचायत पिनाहट के वार्ड संख्या 12 में साफ-सफाई एवं मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर सभासद ने प्रशासन से फॉगिंग कराने की मांग की है। इस संबंध में सभासद प्रशांत तिवारी ने अधिशासी अधिकारी हेमंत कुमार बिंदु को प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रार्थना पत्र में सभासद ने नगर पंचायत क्षेत्र, विशेषकर वार्ड 12 में शीघ्र साफ-सफाई अभियान चलाकर मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग कराने को कहा है। अधिकारी ने आश्वासन दिया है।