फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पार्षद ने दिखाया चोक नाला, खोली सफाई की पोल

विज्ञापन
शाहगंज में सहायक नगर आयुक्त को चोक नालियाँ और गंदगी दिखाते पार्षद सुनील करमचंदानी।
विज्ञापन
आगरा। भाजपा पार्षद सुनील करमचंदानी ने नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम को शाहगंज में नालों की सफाई का सच दिखाया। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी के दावों की पोल खोली और बाजार से लेकर पूरे क्षेत्र के नालों को दिखाया, जो कचरा भरा होने से पूरी तरह से चोक पड़े थे। सोमवार शाम को भाजपा के मनोनीत पार्षद सुनील करमचंदानी ने सहायक नगर आयुक्त को शाहगंज बाजार का निरीक्षण कराया। उन्होंने बताया कि घना बाजार होने के बाद भी यहां सामुदायिक जन सुविधा केंद्र नहीं है। इससे हजारों व्यापारियों के साथ ग्राहकों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने विशेष सफाई अभियान चलाकर गंदगी और नालों के चोक होने की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बारिश से पहले सभी नालों की तलीझाड़ सफाई करा ली जाएगी। इस दौरान शाहगंज बाजार कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार जग्गी, महामंत्री ललित करमचंदानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें