सैंया। क्षेत्र के गांव ले तेहरा के मजरा नगला छाहरी में एक युवक ने पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध होकर घर में लगे पंखे के कुंदे से लटककर जान दे दी। गांव नगला छाहरी निवासी दीपक घर में पत्नी गायत्री देवी और छोटे भाई के साथ रहता था। माता-पिता की मौत हो चुकी है। दीपक (24) की करीब डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पति-पत्नी के मध्य किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद गुस्से में पत्नी 12 वर्षीय देवर को साथ मायके चली गई। पत्नी के दोपहर 11:30 बजे मायके जाने पर दीपक ने दोपहर 12:30 बजे घर में लगे पंखे के कुंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करके के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजी। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।