अछनेरा। विकास खंड अछनेरा के रायभा धनोली रोड पर श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन मंगलवार को कथा व्यास संजीव कृष्ण ठाकुर ने प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि गलती होना बड़ी बात नहीं। पर समय रहते सुधार और प्रायश्चित जरूरी है। कथा व्यास ने पांडवों के जीवन में श्रीकृष्ण की महिमा और राजा परीक्षित की कथा सुनाई। इस अवसर पर परीक्षित ग्याप्रसाद शर्मा, चंद्रवती शर्मा, केबी मिश्रा, रूपा मिश्रा, विमल सारस्वत, भोलाराम शर्मा, रमाकांत शर्मा और गिर्राज भगत आदि मौजूद रहे। संवाद
श्रीमद्भागवत कथा जीवन के सत्य का ज्ञान कराने के साथ ही धर्म और अधर्म के बीच के फर्क को बताती है। कथा श्रवण से सूना जीवन धन्य हो जाता है। - रवि शर्मा
भागवत कथा में जीवन का सार छिपा है। कथा सुनने मात्र से ही जीवन के कष्ट दूर हो गए। - मृदुला शर्मा