फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निगम का निर्देश कोहरे में चालक बरतने सावधानी

Mon, 22 Jan 2024 01:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ठंड और कोहरा के कारण सड़क मार्ग पर हादसों के होने की आशंका बनी रहती है। कोहरे में स्पीड को कम रखने और सावधानी बरतने के लिए निर्देश एआरएम ने बस चालकों को दिए हैं। वहीं जागरूकता के लिए फ्लैक्स भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

सुबह के समय इन दिनों घना कोहरा रहता है। दृश्यता भी कम रहती है। ऐसे में हादसा होने की आशंका बढ़ जाती है। डिपो के बस चालकों को जागरूक कर उन्हें सावधानी बरतने के लिए एआरएम के द्वारा जानकारी दी गई। एआरएम ओम प्रकाश ने कहा कि बस चालक स्पीड पर नियंत्रण रखें। कोहरे में स्पीड कम रखें। जिससे यदि कोई वाहन अचानक सामने आए तो बस को नियंत्रित किया जा सके। बस की हेड लाइट को लो बीम पर ही रखें। कोहरा अधिक होने पर सफेद पट्टी के सहारे ही चलें। बस के वाइपर को चालू रखे, विंड शील्ड, खिड़की के शीशे साफ रखें। मोड़ते समय इंडीकेटर का प्रयोग करना न भूले। सामने चल रहे वाहन से उचित दूरी बनाएं रखे। यदि कोई आपातकाल की स्थिति बने तो 112 और 108 पर कॉल कर मदद लें। वहीं डिपो पर भी सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें