फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिला मुख्यालय की 250 किमी हाईटेंशन लाइन बदलेगा निगम

Sun, 10 Sep 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला मुख्यालय क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को जल्द ही बिजली की समस्या से निजात मिलने जा रही है। निगम 250 किमी हाईटेंशन लाइन को बदलने जा रहा है। इसके लिए शासन से 5.5 करोड़ का बजट भी मिल गया है। बजट मिल जाने के बाद विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं तक बिजली पहुंचाने के लिए निगम ने हाईटेंशन लाइन का जाल बिछा रखा है। काफी समय से लाइनों को नहीं बदले जाने से लाइनें जर्जर हो चुकी हैं। लाइनों के जर्जर हो जाने से अक्सर तार टूटने की घटनाएं होती रहती हैं। उपभोक्ताओं को आपूर्ति नहीं मिल पाने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही हादसा होने का खतरा भी बना रहता है। निगम ने 75 स्थान ऐसे चिन्ह्ति हैंए जहां लाइनें काफी जर्जर हैं। इन लाइनों को बदलनेे के लिए विभाग ने शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा। शासन से इस प्रस्ताव को मंजूरी देने के साथ ही 5.5 करोड़ का बजट भी जारी कर दिया। दिसंबर तक इस कार्य को पूरा करना है। इस कार्य के पूरा हो जाने के बाद काफी हद तक शहरी क्षेत्र की बिजली की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें