फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निगम ने शुरू किया अभियान, 32 ट्रॉली मलबा हटाया

विज्ञापन
मलबा हटाते कर्मचरी। 
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम ने मंगलवार से गलियों और सड़कों से मलबा हटाने का अभियान शुरू किया है, जो 8 अक्तूबर तक चलेगा। पहले दिन निगम की टीमों ने 32 ट्रॉली मलबा उठाया और सड़कों की धुलाई भी कराई ताकि धूल न उड़े। इस अभियान में चार बुलडोजर-डंपर सेट, आठ ट्रैक्टर और रेड-यलो स्पॉट के लिए आठ वाहन लगाए गए हैं।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि पहले दिन छत्ता, हरीपर्वत, ताजगंज और लोहामंडी जोन में मलबा हटाया गया। इनमें राम बरात रूट, रावतपाड़ा, जनकपुरी से गैलाना रोड, ताजनगरी फेस-2 और एमजी रोड स्थित नालबंद चौराहा जैसे क्षेत्र शामिल थे। दोबारा मलबा डालने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
बुधवार को सेंट जोंस चौराहे से सुभाष पार्क एमजी रोड तक, संजय प्लेस, फतेहाबाद रोड, कोठी मीना बाजार और लोहामंडी थाने तक अभियान चलेगा। इस कार्य में दो दर्जन कर्मचारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें