लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों व जिलों में फंसे फिरोजाबाद के लोगों को लाने एवं यहां फंसे लोगों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। ऐसे व्यक्तियों की सहायता के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा जारी सूचना के अनुसार दूसरे राज्यों व जिलों से फिरोजाबाद आने के इच्छुक व्यक्ति मनोज कुमार (सिलिंग लिपिक, कलक्ट्रेट) के मोबाइल नंबर 9410009974 अथवा विनोद कुमार वाद (सहायक कलक्ट्रेट) के मोबाइल नंबर 9837761999 पर संपर्क करें।
इसके अतिरिक्त फिरोजाबाद से अन्य प्रांतों अथवा प्रदेश के अन्य जिलों में जाने के इच्छुक व्यक्ति अशोक कुमार कुलश्रेष्ठ (बिल सहायक 9045681959) और हरिओम (लेखाकार कलक्ट्रेट) के मोबाइल नंबर 9837739733 पर कॉल कर सकते हैं।
एडीएम के अनुसार जरूरी सहायता के लिए उक्त नंबरों पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच कॉल कर सकते हैं। बता दें कि लॉकडाउन के कारण जहां-तहां लोग हुए हैं। ऐसे लोगों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए शासन-प्रशासन लगातार कवायद में जुटा हुआ है।