फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू : शहर में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, दिन में शादी पर भी पाबंदी

Sun, 22 Mar 2020 09:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के लोगों ने जनता कर्फ्यू के कॉलोनी और अपार्टमेंट में ‘वी सपोर्ट जनता कर्फ्यू’ लिखे पोस्टर लगाए हैं। 
विज्ञापन
रविवार को रहेगा जनता कर्फ्यू - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में आज 'जनता कर्फ्यू' है, शहर में बाहर से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए हैं कि दिन में शादियों की भी इजाजत नहीं है। धार्मिक और सामाजिक आयोजन पर भी प्रतिबंध रहेगा। 
विज्ञापन


एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि धारा 144 के तहत ये व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की है। लोग इसका स्वागत कर रहे हैं। एडीएम सिटी ने अपील की है कि शनिवार रात से ही सोमवार सुबह तक करीब 36 घंटे तक लोग घरों में रहें।

अस्पताल खुलेंगे.... दफ्तरों पर जनता कर्फ्यू लागू नहीं
एडीएम सिटी ने कहा कि सभी तरह की आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। अस्पताल और मेडिकल स्टोर खुलेंगे। 'जनता कर्फ्यू' कार्यालयों के लिए नहीं है लेकिन कर्मचारियों को दो पालियों में बुलाना होगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मियों को सैल्यूट करें

जनता कर्फ्यू का समर्थन में पोस्टर - फोटो : Amar Ujala
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने जनता कर्फ्यू के लिए शहर के लोगों से अपील की कि वे आज सुबह सात से रात के नौ बजे तक घरों में ही रहें। शाम को पांच बजे उन सभी कर्मियों का सम्मान करें, जो कोरोना से बचाव में लगे हैं। खासकर स्वास्थ्यकर्मियों का। 

जिलाधिकारी ने कहा कि यह मौका है जब हम दुनिया को दिखा सकते हैं कि हम ठान लें तो क्या नहीं कर सकते। उधर, जनता कर्फ्यू से पहले ही शहर की कई कॉलोनी के लोग इसका पालन करने लगे हैं। 

बल्केश्वर कालोनी के विभव पुरम में जनता कर्फ्यू का पालन लोग अभी से कर रहे हैं। शुक्रवार की सुबह सामान खरीदकर लाए। इसके बाद बाहर नहीं निकले। विभव पुरम आवासीय संघ के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के संबोधन ने युवाओं को कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के लिए और जागरूक किया है। बीमारी को समाप्त करने का जुनून लोगों में है। 
विज्ञापन

सून पड़े पार्क

कमला नगर के हनुमान पार्क सोसाइटी में भी बच्चे और बुजुर्ग घर से नहीं निकल रहे हैं। पार्क सूना है। गेट पर सैनेटाइजर रखवा दिया है। इसे हाथ पर लगाने पर ही प्रवेश दिया जा रहा है।

हनुमान पार्क सोसाइटी के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि हमारी कॉलोनी के अलावा आसपास भी लोग काफी जागरूक हैं। यही कारण है कि हमेशा रौनक रहने वाली कॉलोनी इन दिनों वीरान दिख रही है। 

जरूरी काम के लिए निकल रहे बाहर 

केंद्रीय हिंदी संस्थान मार्ग स्थित मंगलम स्टेट दोपहर एक बजे पूरी तरह से सुनसान दिखाई दे रहा था। यहां आने वाले लोगों को गार्ड रूम से सैनेटाइजर लगाकर ही अंदर भेजा जा रहा है। लोग जरूरी काम पर ही बाहर निकल रहे हैं ।

यहां रहने वाले तरंग त्रिपाठी ने बताया कि हमारे अपार्टमेंट में पहले से ही लोग काफी जागरूक हैं। 22 मार्च को घर से नहीं निकलने का संकल्प भी अपार्टमेंट के लोगों ने सामूहिक रूप से ले रखा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें