फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: आगरा में कोरोना से 10वीं मौत, दो नए मरीज बढ़े, अब संख्या हुई 373

Mon, 27 Apr 2020 12:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में अन्य दिनों के मुकाबले रविवार को कोरोना मरीजों के आंकड़े में बेहद कम इजाफा हुआ। यह ताजनगरी के लिए राहत की बात है। 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई। कोरोना से यह 10वीं मौत है। रात को दो नए कोरोना मरीज भी बढ़े हैं। अब संक्रमितों की संख्या 373 हो गई है। इनमें अब तक 52 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
छीपीटोला के निवासी 65 वर्षीय कोरोना मरीज महिपाल ने रविवार दोपहर को दम तोड़ दिया। वो न्यूमोनिया और सांस की बीमारी से भी पीड़ित थे। एसएन मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा था। एसएन के कोरोना उपचार के नोडल प्रभारी डॉ आशीष गौतम ने बताया कि वो 22 अप्रैल को भर्ती कराए गए थे। 

देर रात जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने दो नए मरीज की पुष्टि की है। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 373 हो गई। 400 से अधिक नमूनों की जांच रिपोर्ट आना अभी बाकी है। राहत की बात यह है कि अप्रैल में अन्य दिनों के मुकाबले रविवार को सबसे कम मरीज मिले। इससेे पूर्व शनिवार सुबह 10 तो शाम तक 13 मरीज मिले थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

20 और लोग हुए ठीक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौली अहीर में ठीक हुए 10 लोगों को छुट्टी दे दी गई। इसमें जमाती व उनके संपर्क में आने वाले हैं। मथुरा के वृंदावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिफ्ट किए 10 कोरोना मरीजों में आठ ठीक हो गए। इन्हें भी रविवार शाम को डिस्चार्ज कर दिया गया है। 

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि ठीक होने वाले 20 मरीजों को रविवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले दो तीन दिनों में ठीक होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या 100 से अधिक होगी। फिलहाल रविवार तक 52 लोग ठीक हो चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें