परिजनों की सलाह पर किसान स्वास्थ्य परीक्षण कराने जिला अस्पताल गया था। जहां शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शमसाबाद देहात क्षेत्र में यह पहला मामला है।
उप जिलाधिकारी फतेहाबाद एम अरुन्मौली ने बताया कि पीड़ित को आगरा हॉस्पिटल भेजा गया है। उसके परिवार को होम क्वारंटीन किया गया है। अगर उनमें भी लक्षण दिखे तो उनकी भी जांच कराई जाएगी।
शहर के खंदारी स्थित निजी पैथोलॉजी लैब के कर्मचारी, उसकी पत्नी व बेटी संक्रमित मिले। पश्चिमपुरी निवासी कर्मचारी को बुखार आने पर जांच करवाई गई थी। इसके बाद उसके परिवार के लोगों की जांच करवाई गई तो पत्नी व बेटी संक्रमित मिले।
सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने लैब पर जांच पर रोक लगा दी है। इसकी जानकारी होने पर जिलाधिकारी ने लैब के सैंपल की रेंडम जांच करवाई। इसके बाद लैब में कोरोना जांच पर रोक के निर्देश दिए गए।
जिले में अब तक 743 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं, इनमें 305 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 417 सक्रिय मामले हैं। अभी तक ज्यादातर संक्रमित शहरी क्षेत्र में ही मिले। देहात में संक्रमित मरीज मिलना चिंताजनक है।