आगरा में कोरोना वायरस का प्रकोप फिर तेजी से फैलने लगा है। रविवार को एक और मरीज ने दम तोड़ दिया। जिले में यह 150वीं मौत है। वहीं 78 नए मरीज भी मिले हैं। इससे संक्रमितों का कुल आंकड़ा अब 7736 पहुंच पहुंच गया है।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि दयालबाग निवासी 61 वर्षीय मरीज अस्थमा से पीड़ित था। मरीज को हृदय की समस्या होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच कोरोना की पुष्टि हुई थी। रविवार को उसकी मृत्यु हो गई।
दो नवंबर में लगातार रोज 50 से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। रविवार को नए मरीजों का आंकड़ा 78 पर पहुंच गया। 51 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब तक कुल 7072 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी 514 मरीजों का उपचार चल रहा है।
प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 2.90 लाख से अधिक लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 91.42 फीसदी है।